breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने की एसएसपी से मुलाकात

सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने की एसएसपी से मुलाकात 
एसएसपी ने किया व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति आश्वस्त
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
देहरादून 26 मार्च। आज देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों सें आये व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में एसएसपी देहरादून से भेंट की गई।  भेंट के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा एसएसपी देहरादून के समक्ष अपनी समस्याओं को रखते हुए बताया कि देहरादून के विभिन्न थाना क्षेत्रों में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल से जुडे व्यक्तियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीडन करते हुए उनके प्रतिष्ठानों में जाकर उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है तथा व्यापार करने की एवज में लगातार उनसे पैसों की मांग की जा रही है। इस दौरान उपस्थित प्रतिनिधि मण्डल द्वारा राजपुर क्षेत्र में यूकेडी कार्यकर्ताओं द्वारा एक कैफे लॉज में लॉज संचालक व वहां कार्यरत कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करते हुए उन पर दबाव बनाकर उनसे अवैध वसूली करने की घटना तथा सोशल मीडिया एकाउण्ट फेसबुक पर संतोष भण्डारी द्वारा वैश्य समाज के लोगों के विरूद्ध आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए आम जन को उनके विरूद्ध भडकाने का प्रयास करने की घटना से एसएसपी देहरादून को अवगत कराया गया, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित प्रतिनिधि मण्डल को अवगत कराया कि उक्त घटनाओ के संबंध में थाना राजपुर तथा रायपुर में अभियोग पंजीकृत किये गए है तथा घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, इसके अतिरिक्त रायपुर क्षेत्र में भी इसी प्रकार की घटना की एक अन्य शिकायत रायपुर पुलिस को प्राप्त हुई है, जिस पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि व्यापारियों के हितों से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा तथा सामाजिक सौहार्द को बिगाडने का प्रयास करने वालो के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। एसएसपी देहरादून द्वारा आम जन से अपील की गई की यदि किसी भी व्यक्ति को किसी प्रतिष्ठान द्वारा सैलरी या अन्य भुकतान न किये जाने को लेकर कोई शिकायत हो तो वह इसकी शिकायत पुलिस तथा श्रम विभाग को दे सकते है। भेंट के दौरान विपिन नागल्यिा (दून उद्योग व्यापार मण्डल), ध्रुव गुलाटी (दून उद्योग युवा व्यापार मण्डल), विवेक (उत्तरांचल सर्व समाज सभा), गुरजिन्दर आनन्द (उत्तरांचल पंजाबी महासभा), आदेश मंसले (राष्ट्रीय स्वाभिमान मोर्चा), विवेक अग्रवाल (दिलाराम बाजार व्यापार मण्डल) व  अन्य संगठनों से जुडे पदाधिकारी मौजूद रहे।