breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के आह्वान पर अधिवक्ताओं का सचिवालय कूच 

देहरादून । यूसीसी के प्रावधानो में संसोधन और वर्चुअल रजिस्ट्री में अधिवक्तावों के हितों को दरकिनार कर किये गये फैसले के खिलाफ आज बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के आह्वान पर उत्तराखंड के समस्त अधिवक्ताओं ने सचिवालय कूच किया, पुलिस ने उनके जुलूस को सचिवालय से पहले सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा की यूसीसी अधिनियम के अंतर्गत विक्रय पत्र सहित अन्य दस्वावेज पेपरलेस किए जाने से वकीलों में आक्रोश है। वकील इस व्यवस्था के खिलाफ पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। आज अधिवक्ताओं ने सचिवालय कूच कर जमकर प्रदर्शन किया और सचिवालय के निकट बैरिकेडिंग पर धरना दिया हैं, यदि अब भी सरकार ने अपना फैसला नहीं बदला तो आंदोलन को और तेज कर दिया जायेगा। वक्ताओ ने कहा की उत्तराखण्ड में लागू की गई समान नागरिक संहिता और ऑनलाइन रजिस्ट्री अधिनियम 2025 को लेकर अधिवक्ता समाज में तीव्र असंतोष व्याप्त है। अधिवक्ताओं का कहना है कि इन कानूनों के कुछ प्रावधान उनके हितों के विरुद्ध हैं और उनके पेशेवर अधिकारों को सीमित करते हैं। इस संबंध में जिला बार एसोसिएशन देहरादून द्वारा विगत 03 जून को उत्तराखंड राज्य सरकार को एक पत्र भेजा गया था, जिसमें कानून के आपत्तिजनक प्रावधानों पर पुनर्विचार करने की मांग की गई थी। पत्र के आधार पर बार काउन्सिल उत्तराखण्ड नैनीताल ने विगत 5 जून को एक वर्चुअल आकस्मिक आमसभा आयोजित की थी, जिसमें सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई और सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया कि जिला बार एसोसिएशन देहरादून के आह्वान पर अधिवक्ताओं द्वारा सचिवालय कूच किया जायेगा, जिसके क्रम मे आज यह  सचिवालय कूच किया गया।