breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

गुरुद्वारे के दानपात्र से नगदी चोरी की घटना का खुलासा

 गुरुद्वारे के दानपात्र से नगदी चोरी की घटना का खुलासा 
चोरी की घटना को अंजाम देने वाला युवक गिरफ्तार
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
 देहरादून। गुरुद्वारे के दानपात्र से नगदी चोरी की घटना का दून पुलिस ने खुलासा करते हुये घटना को अंजाम देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया हैं। अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किये गये 5140 रुपये बरामद कर लिये हैं। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस प्रवीन सिह महासचिव श्री गुरुद्वारा साहिब जी पुत्र स्व. जीवन सिह निवासी साँई बाबा एन्क्लेव देहराखास पटेलनगर देहरादून द्वारा एक लिखित तहरीर कोतवाली पटेलनगर पुलिस को देते हुये बताया कि साँई बाबा एन्क्लेव देहराखास स्थित गुरुद्वारे के दान पात्र से किसी अज्ञात चोर द्वारा दान के पैसे चोरी कर लिये गये है। तहरीर के आधार पर थाना पटेलनगर पर अज्ञात चोर के विरुद्व मुकदमा अपराध सख्या 60/2025 धारा 305 भा.न्या.सं. पंजीकृत किया गया। घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना पटेलनगर पर पुलिस टीम का गठन लिया गया। गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए संदिग्धों व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गयी साथ ही सुरागरसी, पतारसी करते हुए चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वेद सिटी सिंगल मण्डी जाने वाले मार्ग से घटना में शामिल अभियुक्त साहिल पुत्र यासीन निवासी लोहियानगर ब्रहमपुरी निकट शिव मन्दिर थाना पटेलनगर जनपद देहरादून उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी किये गये 5140 रु. की नगदी बरामद हुई। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बरामद नगदी साँई बाबा इन्क्लेव देहराखास गुरुद्वारा से चोरी करना स्वीकार किया गया तथा बताया कि वो नशे का आदी है तथा कोई काम नहीं होने के कारण अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिये उसके द्वारा उक्त घटना को अंजाम दिया गया था।