breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

उत्तरकाशी जिलाधिकारी ने वनाग्नि की रोकथाम को लेकर ली बैठक!आला अधिकारियों को वनाग्नि न्यूनीकरण को लेकर दिए कड़े निर्देश

 उत्तरकाशी जिलाधिकारी ने वनाग्नि की रोकथाम को लेकर ली बैठक!आला अधिकारियों को वनाग्नि न्यूनीकरण को लेकर दिए कड़े निर्देश 
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
उत्तरकाशी। जिलाधिकारी डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में वनाग्नि की रोकथाम और प्रबंधन के लिए जिला कार्यालय के वीसी रूम में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि वनाग्नि के प्रति संवेदनशील स्थानों पर पहले से ही एहतियाती उपाय सुनिश्चित कर आग को रोकने का प्रयास किया जाना जरूरी है। इसके लिए चीड़ वृक्षों की सघनता वाले क्षेत्रों से गुजरने वाली सड़कों व आबादी के निकटवर्ती जगहों से पिरूल को हटाने के साथ ही फायर लाईनों से सफाई करने जैसे काम प्राथमिकता से किए जाने के निर्देश देते हुए वनाग्नि न्यूनीकरण को लेकर काम करने के निर्देश दिए। 
जिले में वन विभाग को वनाग्नि के प्रति अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करके वहां विशेष निगरानी किए जाने को कहा। वनाग्नि के खतरों और रोकथाम के उपायों के बारे में व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाए जाने के साथ ही अवश्य अग्निशामक उपकरणों और कर्मचारियों को अलर्ट रखा जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि वनाग्नि के निवारक उपाय किए जाने तथा  वनाग्नि को शुरुआती स्तर पर ही फैलने से रोके जाने के लिए ठोस कदम उठाए जाए। इसके लिए सड़कों से लगे इलाकों में वनाग्नि नियंत्रण हेतु त्वरित रिस्पांस के लिए जिले में मोबाईल टीमों को एक्टिव रखा जाए। संवेदनशील क्षेत्रों के आसपास अग्नि सुरक्षा लाइनों के निर्माण और मौजूदा लाइनों के उचित रख–रखाव रखने के साथ ही वन क्षेत्रों में पेट्रोलिंग  बढ़ाकर कड़ी निगरानी रखने के साथ ही जिलाधिकारी ने वनाग्नि के नियंत्रण में स्थानीय जन-समुदाय की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में जन-जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाने के निर्देश दिए।