breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने शौर्य तिरंगा यात्रा को लेकर विकास भवन में अधिकारियों की ली बैठक,दिए दिशा निर्देश

मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने शौर्य तिरंगा यात्रा को लेकर विकास भवन में अधिकारियों की ली बैठक,दिए दिशा निर्देश 
एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस 
देहरादून, 13 मई। भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस के सम्मान में बुधवार, 14 मई को प्रातः 7ः00 बजे से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अगुवाई में शौर्य स्थल चीड़ बाग से शहीद स्मारक गांधी पार्क तक भव्य शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर शौर्य तिरंगा यात्रा के भव्य आयोजन को लेकर मंगवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने विकास भवन सभागार में रेखीय विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देशित किया कि शौर्य तिरंगा यात्रा की रूपरेखा के अनुसार सभी अधिकारी तैयारियों को समय से पूरा करें। तिरंगा यात्रा से देश की एकता, अखंडता और सैन्य सम्मान का संदेश दिया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने आम नागरिकों से भी अधिक से अधिक संख्या में शौर्य तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग करने की अपील की है। बैठक में अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, अपर नगर आयुक्त हेमंत कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 मनोज कुमार शर्मा, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, डीडीओ सुनील कुमार, सीईओ वीके ढोढियाल, डीएसओ केके अग्रवाल, सीवीओ डा. विध्याधर कापडी सहित रेखीय विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।