breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने प्रदेश अध्यक्ष के लिये किया नामांकन 

देहरादून। उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून के बलबीर रोड़ स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिये नामांकन प्रक्रिया हुई। भाजपा अध्यक्ष पद के लिये केवल राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने नामांकन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी उपस्थित रहे। 
महेंद्र भट्ट का फिर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनना तय हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए सिर्फ उन्होंने ही नामांकन किया है। महेंद्र भट्ट ने 30 जुलाई 2022 को उत्तराखंड के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभाला था। उनको मदन कौशिक के स्थान पर प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। महेंद्र भट्ट 2002 से 2007 तक नंदप्रयाग विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक रहे। इसके बाद 2007 में उन्हें हार मिली थी। 2017 में उन्होंने बदरीनाथ विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें फिर हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद बीजेपी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। 2 अप्रैल 2024 को बीजेपी ने महेंद्र भट्ट ने उत्तराखंड राज्यसभा सांसद बनाया। महेंद्र भट्ट उत्तराखंड बीजेपी के कद्दावर और मुखर नेताओं में एक हैं। इनका जन्म 1971 में सीमांत जिले चमोली के ब्राह्मण थाला में हुआ।
नामांकन प्रक्रिया के दौरान उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत , सांसद अजय भट्ट समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कल एक जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में चुनाव अधिकारी खजान दास ने राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के. लक्ष्मण के निर्देशानुसार चुनाव अधिसूचना जारी की। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के चुनाव में कुल 125 मतदाता मतदान के लिए अधिकृत हैं।