breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

कैबिनेट मंत्री ने किया पीएम का आभार व्यक्त 

देहरादून। उत्तराखंड राज्य की कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गत दिवस केंद्र सरकार ने भारत को खेल महाशक्ति बनाने की दिशा में नई राष्ट्रीय खेल नीति को मंजूरी दी है। 
कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा की 2036 के ओलंपिक खेलों में भारत के उत्कृष्ट प्रदर्शन को लक्ष्य बनाते हुए नई खेल नीति में खेलों को जन आंदोलन और आर्थिक सामाजिक विकास के माध्यम के रूप में विकसित करने पर जोर दिया गया है। नई खेल नीति में खिलाड़ियों को कम उम्र से ही प्रतिभा पहचान कर सहायता पहुंचाने, खेल महासंघों को ज्यादा प्रतिबद्ध व कुशल बनाने और ज्यादा से ज्यादा प्रतिस्पर्धी खेल आयोजन करने की तैयारी है। प्रधानमंत्री के निर्देशन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हम पहले ही देवभूमि को खेल भूमि बनाने के संकल्प के साथ चल रहे हैं। नई राष्ट्रीय खेल नीति बनने के बाद निश्चित रूप से हर घर में खिलाड़ी तैयार करने के हमारे लक्ष्य में मदद मिलेगी। खेल जगत और खिलाड़ियों के लिए इस ऐतिहासिक पहल के लिए प्रधानमंत्री का बहुत-बहुत हार्दिक आभार। उन्होंने कहा की उन्हे विश्वास है कि उत्तराखंड के युवा, प्रधानमंत्री के सपने को साकार करने में जी जान से जुटेंगे।