breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

चार धाम यात्रा और पुष्कर कुंभ में सफल सुरक्षा सहयोग के लिए आईटीबीपी जवानों का सम्मान 

चमोली। चार धाम यात्रा और पुष्कर कुंभ में सफल सुरक्षा सहयोग के लिए आईटीबीपी जवानों को सम्मानित किया गया। जनपद चमोली में चार धाम यात्रा एवं माणा में आयोजित हुए पुष्कर कुंभ मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु आईटीबीपी की प्रथम बटालियन ज्योतिर्मठ को जिला पुलिस के सहयोग के लिए आवटित किया था। माणा में इस वर्ष आयोजित हुए पुष्कर कुंभ मेले में भारी संख्या में श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों का आगमन हुआ, जिसके कारण सुरक्षा व्यवस्था एक बड़ी चुनौती बनी। इसके सफल और सुरक्षित संचालन के लिए आईटीबीपी के जवानों ने चमोली पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में अहम योगदान दिया। जिस कारण यह बड़ा आयोजन सुरक्षित एवं शान्तिपूर्वक सम्पन्न हुआ। 
आज चार धाम यात्रा के लिए आवंटित आईटीबीपी की प्रथम बटालियन के जवानों के लिए थानाध्यक्ष बद्रीनाथ श्री नवनीत भंडारी द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में, थानाध्यक्ष ने सभी जवानों को उनके उत्कृष्ट सहयोग के लिए सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह और शाल भेंट कर उनका अभिनंदन किया व विशेष रूप से, अगले माह सेवानिवृत्त होने वाले सूबेदार श्री चरण सिंह को उनके लंबे और समर्पित कार्यकाल के सम्मान में एक विशेष स्मृति चिन्ह देकर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। पुलिस अधिकारियों ने इस अवसर पर आईटीबीपी के जवानों द्वारा विपरीत परिस्थितियों में निभाए गए समर्पित और अनुशासित कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आईटीबीपी के जवानों का यह सहयोग चमोली पुलिस बल के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है और समूचे यात्रा एवं मेला आयोजन के सुचारू संचालन में निर्णायक साबित हुआ। चमोली पुलिस की ओर से सभी उपस्थित आईटीबीपी जवानों को उनकी आगामी यात्रओं और भविष्य के सभी कार्यभारों के लिए शुभकामनाएं दी गयी।  इस समारोह के सफल आयोजन में होटल लॉर्ड्स सेंट्रिक के स्वामी श्री रजत पंवार का भी विशेष सहयोग रहा, जिसकी पुलिस प्रशासन ने भी सराहना की।