breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए महिलाओं को सशक्त करना आवश्यक : गणेश जोशी 

देहरादून। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने लखपति दीदी योजना और हाउस ऑफ हिमालया की समीक्षा की। ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए महिलाओं को सशक्त करना आवश्यक है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना से यह कार्य लखपति दीदी योजना के तहत मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में लखपति दीदी बनाने का काम लगातार जारी है, 1.65 लाख के लक्ष्य को पूर्ण कर लिया गया है और 1.50 लाख और बनाया जाएगा। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण भी दिये जाने के कार्य को प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिये। मंत्री ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्गो पर अब तक कुल 164 आउटलेट खोले जा चुके हैं। ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि आदि कैलाश रुट पर भी आउटलेट खोलने की कार्यवाही अतिशीघ्र पूर्ण की जाए। हाउस ऑफ हिमालया के तहत विपणन को गति दिये जाने के लिए ग्राम्य विकास मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्ट स्थापना के लिए मसूरी, नैनीताल एवं नई दिल्ली के प्रसिद्ध होटलों में वार्ता की जाए ताकि उत्तराखण्ड के उत्पाद का स्वाद देश-विदेश को मिल सके। बैठक में अपर सचिव झरना कमठान तथा अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप पाण्डे उपस्थित रहे।