breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

जिलाधिकारी ने किया सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर जताई नाराज़गी

बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने विकासखंड गरुड़ अंतर्गत निर्माणाधीन कौसानी रत मटिया कौलांग लयोबांज मोटर मार्ग का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाई गई, जिस पर उन्होंने गहरी नाराज़गी जताई। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं होगा। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था को चेतावनी दी कि यदि आगे भी खामियाँ पाई गईं तो संबंधितों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उन्होंने थर्ड पार्टी गुणवत्ता परीक्षण के आदेश भी जारी किए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की सतत निगरानी करें और गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम प्रियंका रानी, सहायक अभियंता गोविंद नाथ, तहसीलदार निशा रानी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।