breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

"सरकार बनी हर "अकेली" महिला की "सहेली" 

देहरादून। उत्तराखंड राज्य की कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने बताया कि प्रदेश में निवास करने वाली एकल महिलाये अब अकेली नहीं है बल्कि स्वरोजगार खड़ा करने में प्रदेश सरकार उनकी सच्ची सहेली बन चुकी है। 
प्रदेश की स्थाई निवासी एकल, तलाकशुदा, निराश्रित और विधवा महिलाओं के स्वरोजगार के लिए धामी सरकार ने "मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना" शुरू की है। इस योजना के तहत ऐसी महिलाओं को उनके घर के आसपास स्वरोजगार करने के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। 
इसमें अधिकतम 200000 तक के प्रोजेक्ट स्वीकृत होंगे जिनमें से 75 फ़ीसदी हिस्सा सरकारी अनुदान के रूप में रहेगा। 
इस योजना के लिए आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। आवेदन 31 जुलाई 2025 शाम 5:00 बजे तक किया जा सकता है। 
महिलाएं इस योजना का संपूर्ण विवरण महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की वेबसाइट या फिर अपने जनपद के जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकती हैं।
प्रदेश की सभी एकल महिलाओं से मेरी अपील है कि इस योजना का ज्यादा से ज्यादा संख्या में लाभ उठाएं।