breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

कैबिनेट मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र                                  

पौड़ी गढ़वाल। आज उत्तराखंड राज्य की कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य ने श्रीनगर में हेमवती नंदन बहुगुणा विश्वविद्यालय चौरास परिसर के स्वामी मनमंथन ऑडिटोरियम में पौड़ी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग जनपद की नवनियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिए। इस दौरान रुद्रप्रयाग जनपद में कुल 196 और पौड़ी जनपद में 697 आंगनवाड़ी और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र मिले। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में उच्च शिक्षित महिलाएं और लड़कियां आंगनवाड़ी एवं सहायिकाएं बनी है, इसलिए भविष्य में छोटे बच्चों की शिक्षा और पोषण की गुणवत्ता का स्तर बहुत अच्छा होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का जो लक्ष्य रखा है, उसमें उत्तराखंड को विकसित बनाने के काम में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की भी बड़ी भूमिका होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के पूरा होने के बाद हमारा विभाग सबसे बड़े मानव संसाधन वाले विभागों में शामिल हो गया है। अब हमारे कार्मिकों की संख्या लगभग 40,000 तक पहुंच गई है। 
इस अवसर पर पौड़ी जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत, राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष श्रीमती ऐश्वर्या रावत, डीपीओ रुद्रप्रयाग अखिलेश मिश्रा, प्रभारी डीपीओ पौड़ी देवेंद्र थपलियाल आदि उपस्थित रहे।