breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

विद्युत व संचार सेवाओं में लापरवाही पर डीएम ने जताई कड़ी नाराज़गी

बागेश्वर. जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने जिले में विद्युत आपूर्ति एवं संचार सेवाओं में आ रही बार-बार की बाधाओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने अधिशासी अभियंता, यूपीसीएल को निर्देशित किया कि मानसून के दौरान विद्युत आपूर्ति में कोई व्यवधान न हो, इसके लिए त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। संचार सेवाओं में बार-बार आ रही समस्याओं पर बीएसएनल अधिकारियों को भी फटकार लगाई गई। उन्होंने कहा कि क्रैश बैरियर फिटिंग के दौरान OFC क्षतिग्रस्त होने से नेटवर्क प्रभावित होता है, जिसे लोक निर्माण विभाग व अन्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर स्थायी रूप से सुलझाया जाए। जिलाधिकारी ने  कहा कि आमजन को असुविधा किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं  होगी और लापरवाही पर संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।