breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

स्वच्छ और स्वस्थ बनता हमारा देहरादून : मेयर 

 देहरादून। मेयर सौरभ थपलियाल का कहना हैं कि 'स्वच्छ भारत मिशन' के अंतर्गत आयोजित 'स्वच्छता सर्वेक्षण 2024' में नगर निगम, देहरादून की रैकिंग में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। देशभर में स्वच्छता सर्वेक्षण में देहरादून शहर ने राष्ट्रीय स्तर पर 62वीं रैंक प्राप्त की है। यह पिछले वर्ष (2023) की तुलना में 6 रैंक का सुधार है।
उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं बल्कि देहरादून को एक स्वच्छ और स्वस्थ शहर बनाने की दिशा में एक प्रेरणादायक उपलब्धि है। नगर निगम आने वाले समय में और बेहतर प्रयासों के साथ स्वच्छता के क्षेत्र में देश के शीर्ष शहरों में स्थान बनाने के लिए कटिबद्ध है।
यह सफलता केवल नगर निगम टीम की मेहनत का ही नहीं, बल्कि पूरे देहरादून के सम्मानित नागरिकगणों, हमारे पर्यावरण मित्रों और सभी स्वच्छता योद्धाओं की जागरूकता और सहयोग का परिणाम है।
समस्त नगर निगम परिवार को उनकी निष्ठा, सेवा और समर्पण के लिए, देहरादून वासियों को उनके सहयोग और जागरूकता के लिए और हमारे पर्यावरण मित्रों को उनके निरंतर परिश्रम के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं शुभकामनाएं देता हूँ ।