breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

नगर आयुक्त नमामी बंसल ने आपदाग्रस्त क्षेत्रों का किया स्थलीय निरीक्षण,अधिकारियों को अलर्ट रहने के दिशा निर्देश जारी..

जितेंद्र नैय्यर/एस.के.एम. न्यूज सर्विस            
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के क्रम पर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून द्वारा वर्षा ऋतु मानसून सीज़न के तहत आपदा, जलभराव संबंधित शिकायत एवं मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट हेतु नगर निगम के सभी अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा। जैसे की मौसम विभाग द्वारा प्रदेश में बारिश की रेड अलर्ट चेतावनी जारी की गई 
जिसके चलते महापौर सौरभ थपलियाल एवं नगर आयुक्त श्रीमती नमामी बंसल नगर निगम देहरादून द्वारा स्वयं देहरादून शहर में मानसून में बारिश के कारण होने वाले जलभराव वाले जगह जैसे प्रिंस चोक, आईएसबीटी, रिस्पना, रायपुर, आईटी पार्क इत्यादि जगहों पर औचक निरीक्षण किया गया। साथ ही नगर निगम द्वारा आपदा कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया गया। जहाँ जलभराव की चार शिकायत प्राप्त हुई जिसके लिए तत्काल जलभराव वाले स्थानों पर मोटर पम्प भिजवाए गए और आपदा प्रबंधन टीम को हर समय अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए। साथ ही सिंचाई  विभाग द्वारा निर्मित नालो नादियों की पुस्तों की टूटने पर तत्काल नगर निगम की जेसीबी ट्रॉली लगाने की और त्वरित कार्यवाही की निर्देश दिए गए। 
नगर आयुक्त द्वारा सभी अधिकारियों की अलर्ट रहने और तत्काल फील्ड में उपस्थित रहने को निर्देशित किया गया और फ़ोन ऑपरेटर को नागरिक आपातकालीन स्थिति अथवा किसी भी प्रकार की नगर संबंधित शिकायतें दर्ज कराये उसका निस्तारण तुरंत किया जाए ये निर्देश जारी भी किए गए।
9286459167, 9286477117, 1800-180-4571 इन नंबरों पर प्राप्त शिकायतों को एक समर्पित टीम द्वारा संबंधित अधिकारियों तक तत्काल रूप से प्रेषित किया जाएगा। जिससे समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इसके अतिरिक्त आपदा प्रबंधन हेतु नगर निगम देहरादून द्वारा 30 लोगों की आपदा टीम, 12 जल निकासी पंप, 2 जेसीबी मशीन एवं 6 ट्रैक्टर ट्राली का प्रबंध भी किया गया है।