breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

1905 सीएम हेल्पलाइन की जनपदवार समीक्षा नियमित रूप से करने के  निर्देश 

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज शासकीय आवास पर प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन, कानून व्यवस्था, पुनर्निर्माण एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान आपदा प्रभावितों को मानक अनुसार त्वरित सहायता राशि प्रदान करने, किसानों के नुकसान का आकलन शीघ्र पूरा कर रिपोर्ट भेजने के साथ ही नदी-नालों के पास किसी भी प्रकार के निर्माण को प्रतिबंधित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्ग की सड़कों को पंद्रह दिनों के भीतर दुरुस्त करने, धर्मांतरण कानून के अंतर्गत दर्ज मामलों की समीक्षा करने के साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखने और उन्हें वापस भेजने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। साथ ही गौ-तस्करों के विरुद्ध सघन अभियान चलाते हुए उन पर कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए।
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बहुउद्देशीय शिविर व स्वास्थ्य कैंप आयोजित करते हुए सेवा पखवाड़ा के आयोजन एवं 1905 सीएम हेल्पलाइन की जनपदवार समीक्षा नियमित रूप से करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।