breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

जिलाधिकारी ने दिए गड्ढा-मुक्त सड़कों के लिए युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश

बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जनपद की सड़कों को गड्ढा-मुक्त बनाने हेतु विशेष समीक्षा की गई। बैठक में ग्रामीण निर्माण विभाग, लोनिवि, पीडब्ल्यूडी, राष्ट्रीय राजमार्ग एवं बीआरओ के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी विभाग रोस्टर के अनुसार गड्ढों की मरम्मत तत्काल करें तथा टेंडर प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों का सही प्रलेखन रखा जाए और गुणवत्ता में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।
‘सुराग पुल’ का कार्य लंबित पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए शीघ्र कार्रवाई करने को कहा। जिलाधिकारी ने जोर देते हुए कहा कि सड़कें आमजन की जीवन रेखा हैं, अतः अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण सड़कें उपलब्ध कराएं।