breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

नगरपालिका रुद्रप्रयाग को मिला नया स्काईलिफ्टर वाहन

रुद्रप्रयाग। आज जिला कार्यालय परिसर में नगरपालिका रुद्रप्रयाग को एक नए स्काईलिफ्टर वाहन की सौगात मिली। इस वाहन का उद्घाटन जिलाधिकारी प्रतीक जैन एवं नगरपालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि स्काईलिफ्टर वाहन नगरपालिका के कार्यों को और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाएगा। विशेषकर सफाई, विद्युत मरम्मत, ऊँचाई पर रखरखाव कार्य, होर्डिंग्स एवं सजावट संबंधी कार्यों में इस वाहन का उपयोग शहर की व्यवस्था सुधारने में मददगार सिद्ध होगा।
नगरपालिका अध्यक्ष संतोष रावत ने कहा कि नगरपालिका रुद्रप्रयाग को इस आधुनिक वाहन की उपलब्धता से शहर के विकास कार्यों में तेजी आएगी और नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सकेंगी। उन्होंने जिलाधिकारी द्वारा वाहन के क्रय हेतु कुछ धनराशि आवंटित करने लिए उनको धन्यवाद भी ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सभासदों ने संयुक्त रूप से आशा व्यक्त की कि स्काईलिफ्टर वाहन से नगरपालिका की कार्यक्षमता बढ़ेगी और जनता को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।
कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका रुद्रप्रयाग के सभासद वार्ड नं 01 से रवीना देवी, वार्ड नं 02 अंकुर खन्ना, वार्ड नं 03 विनीता देवी, वार्ड नं 04 सुरेंद्र रावत, वार्ड नं 05 नमन शर्मा, वार्ड नं 06 नरेंद्र रावत, वार्ड नं 07 किरन पंवार सहित अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा मौजूद रहे।