breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

श्री हनुमान मंदिर में चलाया गया स्वच्छता अभियान   

देहरादून। सेवा पखवाड़ा-2025 के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मंडल अध्यक्ष सरदार पटेल मण्डल आशीष शर्मा के नेतृत्व में वार्ड 34 गोविंदगढ़ श्री हनुमान मंदिर, शांति विहार के प्रांगण में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से स्वच्छ भारत मिशन के प्रति समर्पण और समाज के प्रति सेवा भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। साथ ही श्री हनुमान मंदिर के पंडित संदीप एवं श्रीमती ममता ढींगरा को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महानगर कोषाध्‍यक्ष बब्लू बंसल, महानगर सोशल मीडिया संयोजक महिपाल सिंह, सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के संयोजक मंडल महामंत्री अजय सिंह, सह संयोजक सुंदेश्वर ठाकुर, मंडल महामन्त्री मनोज कम्बोज, मंडल उपाध्‍यक्ष विनोद तोमर, श्रीमती रेखा निगम, मंडल कार्यकारिणी सदस्‍य सूरज सोनकर, रमेश गिरी, वरिष्‍ठ भाजपा नेता पीएल सेठ, कुलदीप पंत, शक्ति केंद्र संयोजक प्रमोद दत्त, बूथ अध्यक्ष नवीन, राहुल जुयाल, संतोष थापा, अभिषेक, कुलदीप लूथरा, राम दास, श्रीमती शारदा सेठ, श्रीमती शशि आदि सभी लोग उपस्थित रहे।