breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

ओंकारेश्वर मंदिर पहुँची बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह डोली  

रुद्रप्रयाग। स्थानीय वाद्य यंत्रों, आर्मी बैंड की मधुर धुनों और हजारों भक्तों की जयकारों के बीच बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली आज ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुँची। इस दौरान बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहित समाज और स्थानीय श्रद्धालुओं ने गर्मजोशी के साथ बाबा केदारनाथ की डोली का स्वागत किया। मौके पर स्थानीय विधायक आशा नौटियाल भी मौजूद रहीं। बाबा केदार की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली आज अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर पहुँची। ओंकारेश्वर मंदिर में पहुँचने के बाद बाबा केदार की भोग मूर्ति यहीं विराजमान हो जाएगी। आगामी छह माह तक बाबा केदार की ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की जाएगी। इस दौरान डोली का स्वागत आर्मी बैंड की मधुर धुनों के साथ किया गया। इससे पूर्व डोली ने फाटा, ब्यूंग, नारायणकोटी समेत अन्य यात्रा पड़ावों पर भक्तों को आशीर्वाद दिया। भक्तों ने भी जगह-जगह डोली का भव्य स्वागत किया। देर सायं डोली अपने द्वितीय रात्रि प्रवास के लिए गुप्तकाशी स्थित विश्वनाथ मंदिर पहुँची थी। गुप्तकाशी पहुँचने पर डोली का भव्य स्वागत हुआ। बाबा केदार के जयकारों से इन दिनों पूरी केदारघाटी गुंजायमान है। इस अवसर पर विधायक केदारनाथ ने कहा कि शीतकालीन यात्रा के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों की भाँति इस वर्ष भी यात्रा का सफल संचालन किया जाएगा। पिछले वर्ष रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु शीतकालीन यात्रा में पहुँचे थे।