भाजपा का राजपुर विधानसभा में आत्मनिर्भर भारत अभियान सम्मेलन आयोजित,स्वदेशी अपनाने का लिया संकल्प
देहरादून।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रव्यापी अभियान चलाए हुए है!जिसके चलते प्रदेश भाजपा ने भी राजपुर विधानसभा में आत्मनिर्भर भारत अभियान आयोजित किया।सम्मेलन की शुरुआत दीप प्रज्वलित हुई। सम्मेलन में स्वदेशी खाद्य उत्पादकों के स्टाल भी आकर्षण का केंद्र रहे,इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने का संकल्प भी लिया।
कार्यक्रम के दौरान राजपुर विधायक खजान दास ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। यह सभी देशवासियों का योगदान है। सभी कार्यकर्ता स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग बढ़ाने का प्रचार प्रसार करें। जिससे भारत का धन भारत के विकास में सहयोगी बन सके। विदेशी वस्तुओं का सामान प्रयोग में ना लाएं, उन्होंने ऑनलाइन सामान खरीदने पर भी विदेशी ताकतों को मजबूत करने की बात कही।
इस दौरान करणपुर मंडल अध्यक्ष राहुल लारा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की है। जिसके आशातीत परिणाम सामने आने लगे हैं। यदि देशवासी देश के सम्मान में स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने लगेंगे, तो वह दिन दूर नहीं जब भारत पूरी तरह आत्म निर्भर बनने के साथ विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा
कार्यक्रम में मुख्य भूमिका वक्ता कुलदीप कुमार ने निभाई।
सम्मेलन में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, राजपुर विधायक खजान दास, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष व राज्य मंत्री पुनीत मित्तल, राज्य मंत्री श्याम अग्रवाल, राज्य मंत्री भगवत प्रसाद मकवाना, राज्य मंत्री मधुभट्ट, विशाल गुप्ता, पंकज शर्मा, हरीश डोरा, विनोद शर्मा, डॉ आरके जैन आदि शामिल थे।
