breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

मुख्यमंत्री ने किया ज़मीनी हकीकत का स्थलीय निरीक्षण          

देहरादून। आपदा से जूझ रहे नन्दानगर पहुँचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। सीएम ने स्थलीय और हवाई निरीक्षण के साथ की राहत कार्यों की समीक्षा की।
आज मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावित नन्दानगर क्षेत्र के कुंतरी गाँव पहुँचे। मुख्यमंत्री ने ज़मीनी हकीकत का स्थलीय निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों की गति-प्रगति का गहन जायज़ा लिया। आपदा प्रभावित नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याएँ सुनीं तथा आश्वस्त किया कि उन्हें हर संभव सहायता प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने धुर्मा, मोख, कुंडी, बांसवाड़ा, मोखमल्ला सहित अन्य आपदा प्रभावित गाँवों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का गहन अवलोकन किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री धन सिंह रावत, जिलाधिकारी श्री सन्दीप तिवारी, पुलिस अधीक्षक श्री सर्वेश पंवार सहित तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।