breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

डीएम दून सविन बंसल ने फुलेत क्षेत्र में ग्रामीणों संग जमीन पर बैठ किया भोजन,बांटा प्रभावितों संग दुख दर्द

 

जितेंद्र नैय्यर 

देहरादून।जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल एवं जिला स्तरीय अधिकारियों, कार्मिकों ने आपदा प्रभावित क्षेत्र फुलेत, छमरोली, सिमयारा, क्यारा का भ्रमण किया। भ्रमण/निरीक्षण उपरान्त ग्रामवासियों ने जिलाधिकारी से भोजन करने का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी सविन बंसल ने अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर सामूहिक भोजन किया। जिलाधिकारी ने जल्द ही सभी व्यवस्थाओं एवं मूलभूत सुविधाओं को सुचारू कर दिया जाएगा। साथ ही डीएम ने ग्रामीणों से कहा कि जल्द ही गांव में बहुउद्देशीय शिविर लगाकर गांव वासियों की समस्याओं का एक ही छत के नीचे समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। 

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन हर परिस्थिति में आपदा प्रभावित परिवारों के साथ है और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राथमिकता पर किया जा रहा है। प्रभावितों को आवश्यक राहत सामग्री एवं सहायता उपलब्ध कराने हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है। आपदा प्रभावित क्षेत्र में प्रशासन द्वारा लगातार राहत व पुनर्वास कार्य संचालित किए जा रहे हैं। अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी संवेदनशीलता के साथ प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद हेतु तत्पर हैं।