breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

डीएवी छात्रसंघ अध्यक्ष ने छात्रसंघ चुनाव को लेकर प्रधानाचार्य को सौंपा ज्ञापन, रखी मांग!


देहरादून।डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य  को छात्रसंघ चुनाव के संबंध में ज्ञापन दिया गया।
जिसमे यह बात रखी गई कि छात्रसंघ चुनाव कराए जाने के लिए कम से कम 15 दिनों का समय दिया जाये और सरकार या किसी एक संगठन के दबाव में आकर फ़र्ज़ी तरीक़े से छात्रसंघ चुनाव ना कराये जाये अन्यथा हम सभी कॉलेज में तालाबंदी करने एवं उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि सरकार और उनसे संबंधित छात्रसंगठन लगातार छात्रसंघ चुनाव में फर्ज़ीवाड़ा करने में लगे हुए हैं और ये सभी फ़र्ज़ी प्रक्रिया से चुनाव कराने में लगे हुए हैं, किंतु अगर छात्रसंघ चुनाव फ़र्ज़ी तरीक़े से या सरकार के दबाव में या सरकार के छात्र संगठन के दबाव में कराए गए तो इसका पूर्ण विरोध किया जाएगा और सभी उग्र आंदोलन करने के बाध्य होंगे।