टिहरी लोकसभा सांसद ने सुना मन की बात कार्यक्रम का 126वां संस्करण,विधायक सविता कपूर रही उपस्थित!
जितेंद्र नैय्यर
देहरादून। टिहरी लोकसभा सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह ने आज मन की बात कार्यक्रम का 126वां संस्करण कैंट विधानसभा के अंतर्गत प्रेमनगर में स्वामी विवेकानंद मंडल में सुना। प्रधानमंत्री ने अमर शहीद भगत सिंह और सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष अभियान और देश के 200+ स्पेस स्टार्टअप्स पर गर्व व्यक्त किया। स्वदेशी आंदोलन और हथकरघा उद्योग को बढ़ावा देने की अपील की। "ज्ञान भारतम मिशन" के तहत पांडुलिपियों का डिजिटाइजेशन और संस्कृति-संरक्षण पर जोर दिया। मन की बात कार्यक्रम में कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, मंडल अध्यक्ष राहुल चौहान, हरीश कोहली, विक्की खन्ना, संजय अरोड़ा उपस्थित थे।
माला राज्य लक्ष्मी शाह ने कहा की सादगी और समर्पण की प्रतिमूर्ति, सुर साम्राज्ञी लता दीदी ने अपनी मधुर आवाज़ से भारतीय संगीत को अमरता प्रदान की। उनकी गायिकी में भक्ति, देशभक्ति और प्रेम का अद्भुत संगम था, जो पीढ़ी दर पीढ़ी हम सबके हृदयों को छूता रहेगा। आज उनकी जयंती पर हम सब उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
