breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

आदमखोर गुलदार को शूट करने के लिए बनाया गया मचान 

पौड़ी। तहसील पौड़ी के गजल्ड गांव में व्यक्ति पर हमला करने वाले आदमखोर गुलदार के निस्तारण को लेकर जिला प्रशासन और वन विभाग पूरी तरह सक्रिय हैं। स्वीकृति मिलने के बाद वन विभाग ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं, जबकि जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया स्वयं प्रकरण की निगरानी कर रही हैं। उनके निर्देश पर गांव में सुरक्षा और रात्रि सतर्कता हेतु कल दो अतिरिक्त फॉक्स लाइटें लगाई गईं। ग्रामीणों की जरूरत देखते हुए पशुपालकों के पशुओं के लिए चारे की आपूर्ति की जा रही है तथा प्रभावित परिवार को दी जाने वाली अग्रिम सहायता राशि बैंक के माध्यम से उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू है। एसडीओ वन विभाग आयशा बिष्ट ने बताया कि गुलदार की पकड़ और निगरानी हेतु पिंजरा, कैमरा ट्रैप और ड्रोन तैनात हैं। साथ ही उसे शूट करने के लिए मचान बनाया गया है और वन विभाग के दो अनुभवी शूटर लगातार क्षेत्र में नजर बनाए हुए हैं। जिला प्रशासन व वन विभाग ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और संकट समाप्त करने के लिए हर स्तर पर कार्य जारी है।