पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) का 47वां ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस सफलतापूर्वक संपन्न! इस वर्ष कॉन्फ्रेंस थीम रही — “Empowering Growth, Preserving Roots: The PR Vision for Viksit Bha
पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI) का 47वां ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस सफलतापूर्वक संपन्न! इस वर्ष कॉन्फ्रेंस थीम रही —
“Empowering Growth, Preserving Roots: The PR Vision for Viksit Bharat @2047”
देहरादून।उत्तराखंड के रजत जयंती उत्सव को ध्यान में रखते हुए राज्य की विकास यात्रा, उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं पर विशेष सत्र सहित अनेक सत्रों में गहन ब्रेन-स्टॉर्मिंग की गई।
इस गरिमामय आयोजन में माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, माननीय विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु भूषण खंडूरी, स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज, उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल एवं श्री गणेश जोशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, सांसद श्री नरेश बंसल, माननीय विधायक श्री उमेश शर्मा ‘काऊ’ की उपस्थिति ने हम सभी का उत्साहवर्धन किया।
विभिन्न सत्रों में सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार, डीजी सूचना श्री बंशीधर तिवारी, डीजी यूकॉस्ट डॉ. दुर्गेश पंत, नेटवर्क-18 उत्तराखंड के एडिटर श्री अनुपम त्रिवेदी, संयुक्त निदेशक सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय, एएसपी श्री अंकुश मिश्रा सहित देश-भर से आए विशेषज्ञों ने अपने अनुभव और ज्ञान साझा किए।
