breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

एसएसपी दून ने थाना प्रभारियों को जारी किए निर्देश,थानों में सफाई व्यवस्था पर चूक बर्दाश नहीं! थाना डालनवाला हुआ चाक चौबंद

जितेंद्र नैय्यर 
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कोतवाली डालनवाला के किए गए औचक निरीक्षण के दौरान साफ/सफाई की व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने ठोस कदम उठाते हुए सभी थाना प्रभारियों को जरूरी निर्देश जारी किए हैं।इसके तहत सभी थाना/चौकी परिसरों में उच्च स्तर की साफ सफाई व्यवस्था रखे जाने के निर्देश दिए गए हैं। 

एसएसपी देहरादून ने अपने निर्देश में कहा है कि यथा संभव प्रत्येक रविवार पुलिसकर्मी रोटेशनवार थाना/चौकी में 01 घंटे श्रमदान करें और थाना परिसर, बैरक व मैस की साफ-सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रखें । साथ ही, एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थानों में मौजूद अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यावधिक करने एवं ऑनलाइन पोर्टलों व सीएम हेल्पलाइन से सम्बन्धित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने की हिदायत दी गई है।

एसएसपी देहरादून द्वारा सभी पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारियों को अपने-अपने सर्किल में पड़ने वाले थानों में आकस्मिक निरीक्षण करने एवं यथाशीघ्र अर्द्धवार्षिक निरीक्षण पूर्ण करने के भी निर्देश दिए गए हैं ।

मुख्यमंत्री द्वारा थाना डालनवाला में किए गए औचक निरीक्षण और उसके बाद दिए गए निर्देशों के क्रम में शनिवार को थाना डालनवाला में पुलिसकर्मियों द्वारा श्रमदान किया गया । पुलिसकर्मियों  ने थाना परिसर, मैस, बैरक आदि की साफ-सफाई की ।