breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

दून पुलिस ने की 1782 वाहनों की सघन चैकिंग 

   देहरादून। एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशों पर पूरे जनपद में दून पुलिस ने आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा तड़के प्रातः से संबंधित पुलिस क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों, आन्तरिक मार्गों पर आने जाने वाले वाहनों, व्यक्तियों की आकस्मिक चैकिंग की। चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा लगभग 1800 वाहनों व 3300 से अधिक व्यक्तियो को  चैक किया गया। बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर सत्यापन सम्बन्धित जानकारियां जुटाई गई। संदिग्धों की तलाश हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा नियमित चेकिंग के अतिरिक्त समय समय पर अलग- अलग स्थानों पर वृह्द स्तर पर आकस्मिक चेकिंग के  निर्देश दिए हैं।
आम जन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संदिग्धों की तलाश हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों संदिग्ध वाहनो, व्यक्तियों की तलाश हेतु नियमित चेकिंग के अतिरिक्त समय- समय पर अलग- अलग स्थानों पर वृहद स्तर पर आकस्मिक चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके अनुपालन में आज तड़के प्रातः से ही जनपद के नगर तथा देहात के सभी थाना क्षेत्रों में सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमो द्वारा जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों, भीड-भाड वाले स्थानों तथा अन्य संवेदनशील/महत्वपूर्ण स्थानों पर आकस्मिक रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान जनपद के सभी  सीमावर्ती चैक पोस्टों, आन्तरिक मार्गो पर संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा लगभग 1782 वाहनों की सघन चैकिंग करते हुए 3374 व्यक्तियों से पूछताछ कर सत्यापन सम्बन्धित आवश्यक जानकारियां प्राप्त की गई। साथ ही यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही गयी। एसएसपी देहरादून अजय सिंह के निर्देशों पर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी है।