breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

खेल अधिकारी को क्रिकेट पिच बनाए जाने के निर्देश       

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह आज डायट मैदान पहुंचे जहां उन्होंने खेल संभावनाओं का आंकलन करते हुए खेल अधिकारी को क्रिकेट पिच बनाए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि अल्मोड़ा में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। हमारा प्रयास है कि खेल प्रतिभाओं को खोजकर उन्हें राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बनाने में मदद की जाए। जिलाधिकारी ने डायट मैदान का निरीक्षण कर कहा कि यहां क्रिकेट अभ्यास हेतु न्यूनतम 3 पिच बनाई जाएंगी। जिससे स्थानीय बच्चे अपना अभ्यास कर सकें। इसके पश्चात जिलाधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां स्थित जीआईसी मैदान का मुआयना करते हुए उन्होंने संबंधितों के लिए दिशा निर्देश जारी किए कि मैदान के सुधारीकरण, सुरक्षा दीवार, सीमांकन आदि के कार्य किए जाएं। जिससे यहां भी खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि यहां खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने से स्कूली बच्चों को काफी लाभ होगा तथा उनकी प्रतिभाओं को निखारने में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया तथा यहां स्थित इमारतों का सदुपयोग करने तथा पुरानी तथा अनुपयोगी भवनों को डिस्मेंटल करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आज ही कार्यदाई संस्था सीएनडीएस
के अधिशाषी अभियंता ने मौके पर पहुंचकर कार्यों का अवलोकन किया।
यहां प्रिंसिपल राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा श्री राजेश बिष्ट, जिला खेल अधिकारी महेशी आर्य जी, उप क्रीड़ा अधिकारी श्री अरुण बंगयाल सहित अन्य उपस्थित रहे।