देहरादून में स्मार्ट वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी:शहर की ठेलियों को मिलेगी तय जगह, सर्वे के बाद लगेगी मुहर
शहर की बढ़ती ट्रैफिक दिक्कतों और हर सड़क पर मौजूद फल-सब्जी की ठेलियों को व्यवस्थित करने के लिए देहरादून नगर निगम अब बड़ा कदम उठाने जा रहा है। इसके लिए राजधानी में 25 नए स्मार्ट वेंडिंग जोन विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। यानी सड़कों पर जाम से राहत और ठेली संचालकों को सुरक्षित, सुविधाजनक और तय जगह पर कारोबार की सुविधा।
कहां बनेंगे नए जोन?
नगर निगम जगहों की तलाश कर रही हैं, लेकिन फाइनल सूची अभी तैयार नहीं हुई है। नगर निगम देहरादून सर्वे कर रही है। सर्वे के बाद ही तय होगा कि किन स्थानों पर वेंडिंग जोन संभव हैं । सूत्रों के अनुसार, जाखन, इंदिरा नगर, नेहरू कॉलोनी, सहस्त्रधारा रोड, रायपुर, बालावाला, मोहकमपुर, देहरादून विवि रोड, राजपुर, अजबपुर माता मंदिर रोड, आरकेडिया और नेहरू नगर सहित कई इलाके संभावित जोन माने जा रहे हैं।
नगर निगम देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में नए स्मार्ट वेंडिंग ज़ोन विकसित करने की तैयारी कर रहा है। इन स्थलों को अंतिम रूप देने का काम निगम का भूमि अनुभाग के विस्तृत सर्वे के बाद करेंगे। मकसद एक ही है कि ठेली संचालकों के हितों का भी ध्यान रखना है, जिसके लिए जगहों को चिन्हित किया जा रहा है।
शहर में 10 हजार तक ठेलियां, लेकिन...
नगर निगम की बढ़ी हुई सीमाओं कुंआवाला, मालसी, राजपुर, सहस्त्रधारा रोड, मोथरोवाला, बड़ोवाला पुल में अब जनसंख्या के साथ ठेलियों की संख्या भी काफी बढ़ गई है। शहर में लगभग 9 हज़ार फल-सब्जी की ठेलियां बताई जाती हैं, लेकिन निगम ने अब तक करीब 1700 से अधिक लाइसेंस ही जारी किए हैं।
