नगर निगम में मेयर ने पार्षदों संग की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों की प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा
नगर निगम में मेयर ने पार्षदों संग की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों की प्रगति पर हुई विस्तृत चर्चा
जितेंद्र नैय्यर/एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरदून, 02 दिसंबर। आज नगर निगम कार्यालय में पार्षद गणों एवं निगम कर्मियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में वार्डों की प्राथमिक आवश्यकताओं, स्वच्छता व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी सुझावों और समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा की हमारा लक्ष्य स्पष्ट है बेहतर शहरी प्रबंधन और नागरिकों को समयबद्ध, प्रभावी एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना।
