भगवान वाल्मीकि चौक के लिए मेयर ने राज्यमंत्री व नगर आयुक्त के साथ किया निरीक्षण
भगवान वाल्मीकि चौक के लिए मेयर ने राज्यमंत्री व नगर आयुक्त के साथ किया निरीक्षण
भगवान वाल्मीकि चौक के निर्माण हेतु आज राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री) श्री भगवत प्रसाद मकवाना ने महापौर श्री सौरभ थकलियाल एवं नगर आयुक्त श्रीमति नमामि बंसल जी के साथ कनक चौक का निरीक्षण किया l
मेयर श्री थप्लियाल एवं नगर आयुक्त ने भूमि अनुभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर चौक निर्माण के संबंध में शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए l आयोग के उपाध्यक्ष श्री मकवाना आयोग की समीक्षा बैठक में भी नगर आयुक्त को शहर के प्रमुख चौक को चिन्हित करने के निर्देश दिये थे l इस संबंध में मेयर श्री थप्लियाल से भी चौक निर्माण के संबंध में कई बार चर्चा की थी l उत्तराखंड सब प्लान कमेटी के सदस्य श्री जयपाल वाल्मीकि ने भी भगवान वाल्मीकि चौक निर्माण को लेकर आंदोलन किया था l सर्वप्रथम नगर निगम द्वारा आईएसबीटी चौक को भगवान वाल्मीकि चौक के निर्माण का निर्णय लिया था लेकिन फ्लाई ओवत योजना के कारण चौक निर्माण का कार्य लंबित हो गया था l अब भगवान वाल्मीकि चौक निर्माण की कार्यवाही शुरू होने से वाल्मीकि समाज में हर्ष की लहर है l
इस अवसर पर एससी एसटी सब प्लान कमेटी के सदस्य श्री जयपाल वाल्मीकि, भाजपा एससी मोर्चा प्रदेश आईटी संयोजक श्री विशाल वाल्मीकि, विनोद घाघट, अनिता देवी, अमन कुमात्, रवि टाँक भी मौजूद रहे l
