breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

डरने या घबराने वाली नहीं कांग्रेस: सूर्यकांत धस्माना 

देहरादून: कॉंग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत dhasmana ने कहा है कि उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्या कांड में वीआईपी की पोल खुलने से घबराई भाजपा व इस मामले में शक के घेरे में आए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम कांग्रेस पार्टी कांग्रेस नेताओं व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ चाहे कितनी एफआईआर कर लें या कितने भी पुतले फूंक लें कांग्रेस इससे घबराने या डरने वाली नहीं हैI एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत कुमार गौतम द्वारा देहरादून के थाना डालनवाला में करवाई गई एफआईआर की प्रतिक्रिया स्वरूप अपने बयान में कही। सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता आज प्रदेश की लाखों जनता की भावना के साथ खड़ा है जो अंकिता भंडारी प्रकरण में शामिल वीआईपी का पर्दाफाश कर उसको कड़ी से कड़ी सजा दिलवाना चाहती है। धस्माना ने कहा कि इस प्रकरण में भाजपा के अंदर भी तूफान खड़ा हो चुका है और दो दो पूर्व मुख्यमंत्री व अनेक नेतागण इस मामले की अग्रिम जांच सीबीआई से कराए जाने की कांग्रेस व आम जनता को मांग से सहमति जता चुके हैं किन्तु भाजपा की केंद्र व राज्य की सरकारें व भाजपा संगठन इस प्रकरण को आज भी दबाने के लिए कांग्रेस व अन्य दलों व आम जनता को एफआईआर करा कर व पुतले दहन कर भयभीत करना चाहते हैं जिसका दुष्परिणाम सरकार व पार्टी को भुगतना पड़ेगा।  धस्माना ने कहा कि कांग्रेस अपना संघर्ष तब तक जारी रखेगी जब तक वीआईपी समेत सभी दोषियों को सजा ना मिल जाए।