breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

फर्जी बिजली कनेक्शनों ही होगी गहन जांच,सीएम धामी ने डीएम दून को निर्देश स्पष्ट निर्देश! कार्यवाही तय

फर्जी बिजली कनेक्शनों ही होगी गहन जांच,सीएम धामी ने डीएम दून को निर्देश स्पष्ट निर्देश! कार्यवाही तय

सीएम धामी:प्रदेश की एक-एक इंच सरकारी जमीन जनता की संपत्ति,अवैध कब्ज़ा बर्दाश्त नहीं

जितेंद्र नैय्यर 
देहरादून।मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली।इस दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ विकास कार्यों को समयबद्ध पूरा करें। बैठक में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। 
साथ ही सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश की एक-एक इंच सरकारी जमीन जनता की संपत्ति है, उस पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्ज़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 सीएम धामी ने कहा कि “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत नागरिकों की समस्याओं का तत्काल समाधान सरकार की प्राथमिकता है। इस अभियान के माध्यम से सरकार जनता के पास पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुन रही है और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही है। परिवार रजिस्टर, आयुष्मान कार्ड और बिजली कनेक्शन की गहन जांच करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र नागरिकों को ही मिले। यदि फर्जी दस्तावेज़ों के आधार पर अनियमितता सामने आती है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।