breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

गौ-कशी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही 

देहरादून । गौ-कशी में लिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध दून पुलिस ने बडी कार्यवाही की हैं। लम्बे समय से गौकशी की घटनाओं में लिप्त 02 अभियुक्तों की दून पुलिस ने हिस्ट्रीशीट खोल दी है। हिस्ट्रीशीट खुलने से अभियुक्तों के क्रिया कलापों पर पुलिस द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जायेगी। लगातार आपराधिक घटनाओं में लिप्त रहने वाले अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट खोल उनकी सतर्क निगरानी के एसएसपी दून द्वारा सख्त निर्देश दिये गये हैं।
अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत लगातार आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने वाले अभियुक्तों के क्रियाकलापों पर सतर्क दृष्टि रखने हेतु ऐसे अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट खोले जाने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में थाना सहसपुर क्षेत्रान्तर्गत लम्बे समय से गौकशी तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में लिप्त 02 अभियुक्तों मुशर्रफ उर्फ काला पुत्र अख्तर तथा व सादिक पुत्र जब्बार के विरूद्ध थाना सहसपुर पर हिस्ट्रीशीट खोली गयी। पुलिस टीम द्वारा लगातार दोनो अभियुक्तों के क्रियाकलापों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।