breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

सैनिक कल्याण मंत्री ने किया पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट को सम्मानित

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज अपने शासकीय आवास पर जनपद चमोली के देवाल ब्लॉक स्थित मुन्दोली गांव के पूर्व सैनिक नायक कलम सिंह बिष्ट (50 वर्ष) को ओमान में आयोजित 120 किलोमीटर अल्ट्रा ट्रेल रन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। मंत्री ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं पौधा भेंट कर सम्मान दिया तथा बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट की यह उपलब्धि न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की प्रतिभा, अनुशासन और संकल्प देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहा है। उल्लेखनीय है कि ओमान में 11 से 13 दिसम्बर 2025 तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय अल्ट्रा ट्रेल रन प्रतियोगिता में 68 देशों के धावकों ने प्रतिभाग किया था। इस कठिन प्रतियोगिता में 120 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण दौड़ पूरी कर पूर्व सैनिक कलम सिंह बिष्ट ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस अवसर पर रिटायर्ड कर्नल ईश्वर सिंह फर्स्वाण, कैप्टन विशन सिंह दत्त कुनियाल, हवलदार खिलाफ सिंह बिष्ट, सूबेदार नरेंद्र सिंह, भरत सिंह राणा, धर्म सिंह, सुंदर सिंह, प्रधान दर्शन सिंह, कुशाल शाह, रघुवीर सिंह, कैप्टन वीरेंद्र सिंह, कृष्णा सिंह, सुंदर सिंह, हीरा फर्स्वाण सहित कई लोग उपस्थित रहे।