breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा, युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

रुद्रप्रयाग। शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने तथा जनपद रुद्रप्रयाग के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पर्यटन विभाग के तत्वावधान में साहसिक पर्यटन गतिविधियों के अंतर्गत मोहनखाल से चोपता–तुंगनाथ तक ट्रैकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के 19 युवाओं को ट्रैकिंग से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम में 03 प्रशिक्षक एवं 05 अन्य सहायक कर्मियों सहित कुल 27 सदस्यीय दल प्रतिभाग कर रहा है। आज जिला पर्यटन विकास अधिकारी  राहुल चौबे द्वारा दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम न केवल युवाओं को साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में दक्ष बनाएगा, बल्कि शीतकालीन पर्यटन को भी नई दिशा प्रदान करेगा।