breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जारी किये आवश्यक निर्देश 

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा नव वर्ष की तैयारियों को लेेकर सभी होटल, संचालकों, आयोजकों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान आगामी नव वर्ष तथा उसकी पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में भीड के एकत्रित होने के दृष्टिगत सुरक्षा उपायों के सम्बन्ध में की विस्तृत चर्चा करते हुये आवश्यक निर्देश जारी किये गये। इस दौरान एसएसपी ने सभी को अपने प्रतिष्ठान में आयोजन से पूर्व फायर सेफ्टी ऑडिट, व्यवस्था के सम्बन्ध में स्पष्ट निर्देश दिये। निर्धारित समय सीमा के बाद लाउड म्यूजिक न बजाने, अग्नि सुरक्षा उपकरणों को क्रियाशील स्थिति में रखने तथा सेफ्टी नियामकों के कडाई से अनुपालन हेतु स्पष्ट निर्देश दिये। अपने प्रतिष्ठानों में आने वाले वाहनों हेतु समुचित पार्किंग व्यवस्था कराये जाने तथा सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में सुरक्षा गार्ड नियुक्त किये जाने के समबन्ध में हिदायत दी। 
आगामी नव वर्ष तथा उसकी पूर्व संध्या पर जनपद में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान आयोजन स्थलों पर की गयी सुरक्षा व्यवस्था एवं फायर सेफ्टी नार्मस के सम्बन्ध में चर्चा किये जाने के उद्देश्य से आज पुलिस कार्यालय देहरादून स्थित सभागार में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा जनपद के सभी होटल सचांलकों/आयोजकों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी प्रतिष्ठान स्वामियों को अपने-अपने प्रतिष्ठानों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सम्बन्ध में पूर्व से ही आवश्यक व्यवस्था करने तथा आयोजन स्थल पर सुरक्षा मानको को समय से पूर्ण किये जाने हेतु सख्त हिदायत दी गई। साथ ही प्रस्तावित कार्यक्रमों के आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार के विवाद उत्पन्न होने की स्थिती में तत्काल इसकी सूचना पुलिस को देने तथा अपने-अपने प्रतिष्ठानों में आने वाले वाहनों हेतु समुचित पार्किंग व्यवस्था कराये जाने तथा सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त संख्या में सुरक्षा गार्ड नियुक्त किये जाने के समबन्ध में हिदायत दी गई। इसके साथ-साथ प्रतिष्ठानों में आने वाले विदेशों नागरिकों के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही करते हुए उसकी सूचना स्थानीय अभिसूचना इकाई को देना सुनिश्चित करें, रजिस्टर को अध्यावधिक रखने, अवैध गतिविधियों एवं हुड़दंग पर पूर्ण रूप से रोक लगाने, निर्धारित समय सीमा के बाद लाउड म्यूजिक न बजाने, अग्नि सुरक्षा उपकरणों को क्रियाशील स्थिति में रखने हेतु बताया गया। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों को क्रियाशील स्थिति में रखने व क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने से सम्बन्ध में अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। इसके अतिरिक्त सभी को अपने प्रष्ठिानों में नियुक्त स्टाफ को भी आने-जाने वाले पर्यटकों के साथ शालीन व्यवहार रखने हेतु हिदायत दी गई। दून पुलिस की सभी आमजनमानस से अपील नव वर्ष का स्वागत पूर्ण हर्षोल्लास से करें किन्तु इस दौरान शराब का सेवन कर वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग मचाने से बचें। नियमों का उल्लघंन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा।