breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

जल्द जारी हो सकती है दायित्वधारियों की 5वीं सूची 

देहरादून। उत्तराखंड राज्य की भाजपा सरकार दायित्वधारियों की पांचवीं सूची जल्द जारी कर सकती है। इसके लिए अंदरखाने कसरत तेज हो गई है। गोपन विभाग ने सभी विभागाध्यक्षों से खाली पड़े पदों का ब्योरा मांगा है। वरिष्ठ नेता विभागों में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष या सदस्य पदों पर दायित्व मिलने का इंतजार कर रहे हैं। लिहाजा, चुनाव के मद्देनजर जल्द ही दायित्वधारियों की एक और सूची जारी हो सकती है। गोपन विभाग ने सभी विभागों से खाली पड़े दायित्वधारियों के पदों की जानकारी मांगी है। भाजपा नेताओ का कहना हैं कि दायित्वधारियों के नाम तय हो चुके हैं, बस अंतिम अनुमति का इंतजार है। प्रदेश में 27 सितंबर 2023 को दायित्वधारियों की पहली सूची जारी हुई थी। इसमें 10 नेताओं को दायित्वधारी बनाया गया था। इसके बाद 14 दिसंबर 2023 को दायित्वधारियों की दूसरी सूची जारी हुई, जिसमें 11 नेताओं के नाम शामिल थे। पिछले साल एक अप्रैल को तीसरी सूची जारी हुई थी, जिसमें 20 नेताओं के नाम शामिल थे। चार अप्रैल को चौथी सूची जारी की गई थी, जिसमें 18 नेताओं के नाम शामिल थे। अब पांचवीं सूची जारी करने की तैयारी है।