breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

उत्तरकाशी में महसूस किए गए भूकंप के झटके 

देहरादून/उत्तरकाशी,। उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में रात 10:05 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसके पश्चात कंट्रोल रूम के द्वारा आईएमडी देहरादून को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया गया। बताय गया कि भूकंप की तीव्रता बहुत ही न्यून होने के कारण सिस्टम  पर शो नहीं कर रहा है।
गत सोमवार रात को उत्तरकाशी जिला मुख्यालय में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोग दहशत में आ गए।हालांकि भूकंप के झटके आने से कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। वहीं चिन्यालीसौड़, डुण्डा, भटवाड़ी, मोरी, पुरोला, बड़कोट में भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए। वहीं जनपद में भूकंप के झटके से नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि उत्तरकाशी जनपद में सोमवार रात 10:05 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके पश्चात तीव्रता के लिए कंट्रोल रूम के द्वारा आईएमडी देहरादून को दूरभाष के माध्यम से अवगत कराया गया। लेकिन भूकंप की तीव्रता के अपडेट ने लिए आईएमडी द्वारा बताया गया कि इसकी तीव्रता बहुत ही न्यून होने के कारण सिस्टम पर शो नहीं कर रहा है। इसके साथ ही तहसील चिन्यालीसौड़, डुण्डा, भटवाड़ी, मोरी, पुरोला, बड़कोट में भूकंप के सूचना ली गई है। हमारे क्षेत्र में कहीं पर भी भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए, जनपद के सभी तहसील क्षेत्र में कुशलता है। वहीं उन्होंने सभी कर्मचारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल आदि जगहों पर भूकंप से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। वहीं भूकंप के झटके से किसी भी प्रकार की कोई हानि नहीं हुई है। 
हिमालयी राज्य उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है। भूकंप के लिहाज से प्रदेश जोन 5 में आता है। उत्तरकाशी जनपद की बात करें तो यह भूकंप के दृष्टिकोण से जोन चार और पांच में आता है। उत्तरकाशी जिला साल 1991 में 6.4 रिक्टर स्केल के विनाशकारी भूकंप की त्रासदी भी झेल चुका है, जिसमें 653 लोगों की मौत हुई थी।