breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

कुर्मांचल परिषद के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को दी शुभकामनाएं

देहरादून,। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज उनके शासकीय आवास पर मकर संक्रांति एवं घुघुतिया त्यार (उत्तरायणी पर्व) के अवसर पर कुर्मांचल परिषद के पदाधिकारियों ने भेंट की। इस दौरान परिषद के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री को घुघुति की माला पहनाकर मकर संक्रांति, घुघुतिया त्यार एवं उत्तरायणी पर्व की  बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व समाज में आपसी भाईचारे, सौहार्द और लोक संस्कृति को सशक्त करने का कार्य करते हैं।
इस अवसर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, गोविन्द पांडे, कमल राज्वार, बबिता सलोनी, हंसा राणा, हेमा परिहार सहित कई लोग उपस्थित रहे।