breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 

देहरादून। शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी सविन बंसल एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा द्वारा समय-समय पर निर्गत दिशा-निर्देशों के क्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून के तत्वावधान में एस.जी.आर.आर. पब्लिक स्कूल पटेल नगर देहरादून में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालयी छात्र-छात्राओ एवं अध्यापकगणों सहित कुल 600 व्यक्तियों द्वारा सहभागिता की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर आपदा जोखिम न्यूनीकरण, आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया विकसित करना रहा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून के मास्टर ट्रेनर राजू शाही, मोहित सिंह एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल से दीपक कठैत, इंस्पेक्टर, विक्रम, संदीप, संजय, सतपाल द्वारा प्रतिभागियों को भूकंप, बाढ़ भूस्खलन, युद्ध, आतंकवाद एवं अन्य आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों, प्राथमिक उपचार, आपातकालीन दूरभाष नंबरों, भूदेव ऐप, सेटेलाइट फोन का उपयोग तथा आपदा प्रबंधन में प्रयुक्त विभिन्न उपकरणों की कार्यप्रणाली के संबंध में व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक जानकारी प्रदान की गई। प्रधानाचार्या कविता सिंह ने विद्यालयों में इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने के अनुरोध के साथ आज  के इस आयोजन हेतु विद्यालय प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रशिक्षण प्राप्त करने से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों में आपदा के प्रति सजगता एवं आत्मरक्षा की क्षमता विकसित हुई यह भी अवगत कराया गया।