breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा का 29 वाँ स्थापना दिवस समारोह आयोजित,आरक्षण में वर्गीकरण शीघ्र लागू करने की माँग

राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा का 29 वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया! कार्यक्रम में सनातंन एवं हिंदू धर्म की रक्षा में वाल्मीकि समाज के समर्पण की आस्था, सफाई कर्मचारियों के पद बहाल करने एवं कट ऑफ बढ़ाने एवं आरक्षण में वर्गीकरण शीघ्र लागू करने की माँग का प्रस्ताव पारित हुआ l इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग में नव नियुक्त सर्वेक्षण एवं निगरानी समिति सदस्यों व भाजपा में नवनियुक्त दाधिकारियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया गया
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने उत्तराखंड में आगामी विधान सभा चुनाव में वाल्मीकि समाज को टिकट देने की भाजपा से पुरजोर माँग की l
कार्यक्रम के मुख्यातिथि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की l उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने ही श्री राम की पहचान कराई l उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज हिंदुत्व का सच्चा रक्षक रहा है l प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि के नाम पर एयरपोर्ट का नामकरण कर वाल्मीकि समाज को वास्तविक सम्मान दिया l भाजपा सामाजिक समरस्ता की पक्षधर है जबकि अन्य विपक्षीदल केवल दिखावा करते हैं l
मोर्चा के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यमंत्री भगवत प्रसाद मकवाना ने कहा कि वाल्मीकि समाज हिंदुत्व को समर्पित समाज है l केन्द्र एवं उत्तराखंड की भाजपानीत सरकार ने वाल्मीकि समाज के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजना चालू की l उन्होंने सरकार से सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार आरक्षण में वर्गीकरण शीघ्र लागू करने की माँग की l कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को पगड़ी एवं बुके से सम्मानित किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता मोर्चा के राष्ट्रीय श्री राजेंद्र केसला एवं संचालन मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री विशाल बिड़ला ने किया l

विधायक खजान दास, सविता कपूर, पूर्व महापौर सुनील उनियाल गामा,दर्जाप्राप्त राज्यमंत्री श्याम अग्रवाल, मधु भट्ट,पूर्व राज्यमंत्री, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिधार्थ अग्रवाल, मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शांति लाल जावा, जितेंद्र रावत मोनी, भाजपा डालनवाला मण्डल प्रभारी ओम कक्कड़, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा अनिल गोयल, एससी/ एसटी सबप्लान कमेटी के सदस्य जयपाल वाल्मीकि,मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव भारत भूषण,राष्ट्रीय कोषाध्याकश राजेंद्र मोहन केसला,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश राजोरिया, राष्ट्रीय प्रवक्ता मयंक हंसराज, उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र केसला, पूर्व सभासद एवं महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष नीतू वाल्मीकि, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राजीव राजौरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी विनोद घाघट, विक्रम टाँक, विशाल आनंद!