breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

दून विश्वविद्यालय की कुलपति ने की राज्यपाल से मुलाकात  

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को लोक भवन में दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुरेखा डंगवाल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने उनसे आगामी 27 फरवरी से 01 मार्च तक लोक भवन में आयोजित होने वाले वसंतोत्सव-2026 का मास कम्युनिकेशन विभाग के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने वसंतोत्सव के लाइव स्ट्रीमिंग, और सोशल मीडिया माध्यमों से प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए ताकि आम जनमानस तक हमारे इस आयोजन की जानकारी मिले। विगत वर्ष भी दून विश्वविद्यालय के मास कम्युनिकेशन विभाग द्वारा आयोजन का लाइव प्रसारण और पूरा कवरेज किया गया था। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड के फूलों की विशेष पहचान है और यह प्रदेश के लिए एक बड़ा वरदान है। उन्होंने कहा कि फूलों के माध्यम से आर्थिक विकास की नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने के लिए विश्वविद्यालय का अर्थशास्त्र विभाग शोध कर अपने सुझाव दे। साथ ही उन्होंने पूरे आयोजन का विस्तृत डॉक्यूमेंटेशन करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजेन्द्र प्रसाद ममगाईं तथा मीडिया एवं मास कम्युनिकेशन विभाग के अध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार भी उपस्थित रहे।