breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

फ़िर खून से लाल हुआ देहरादून : कर्नल के बेटे की गोली मारकर हत्या

अज्ञात हमलावरों ने मारी अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी को गोली
 देहरादून जिले में 14 दिनों के भीतर यह चौथा हत्याकांड 
पुलिस मुख्यालय से 500 मीटर दूर वारदात, तिब्बती मार्केट के सामने युवक को गोली मारी
देहरादून। तिब्बती मार्केट के पास अज्ञात हमलावरों ने एक व्यक्ति अर्जुन शर्मा को गोली मार दी। गोली सीधे उनके सीने में लगी। गंभीर हालत में घायल को पुलिस ने दून चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू की। पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर पूरे मामले की जानकारी ली। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः करीब 10:30 बजे कोतवाली डालनवाला को सूचना प्राप्त हुई कि तिब्बती मार्केट के पास एक व्यक्ति को अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मार दी है। उक्त सूचना पर कोतवाली डालनवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा घायल व्यक्ति को उपचार हेतु दून अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरो द्वारा उसे मृत घोषित किया गया। मृतक व्यक्ति की पहचान अर्जुन शर्मा निवासी इंदिरा नगर, थाना बसंत विहार, देहरादून के रूप में हुई है, मृतक अर्जुन शर्मा जीएमएस रोड स्थित अमरदीप गैस एजेंसी के स्वामी थे। घटना की सूचना पर उच्चाधिकारियों द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी। घटना की प्रारंभिक जांच में मृतक के बारे मे जानकारी की गई तो मृतक का पारिवारिक व्यवसाय को लेकर पारिवारिक विवाद होना तथा उक्त विवाद के चलते उनकी माता जी द्वारा उच्च न्यायालय से अपने बेटे (मृतक) से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा प्राप्त किया जाना प्रकाश में आया है। स्कूटी सवार 02 व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम दिया जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, साथ ही संपूर्ण जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। घटना के अनावरण हेतु सभी तथ्यों पर पुलिस द्वारा गहन जांच की रही है।
डालनवाला क्षेत्र में हुई हत्या की घटना के संबंध में मृतक अर्जुन शर्मा की पत्नी श्रीमती अभिलाषा शर्मा पत्नी स्व. अर्जुन शर्मा निवासी 41/1 बसन्त विहार देहरादून द्वारा अपनी सास बीना शर्मा का विनोद उनियाल, श्रीमती संगीता उनियाल पत्नी विनोद उनियाल व डॉ. अजय खन्ना, एसके मैमोरियल हास्पिटल के साथ पैसों के लेने देन होने के कारण उनके पति अर्जुन शर्मा द्वारा इस बात का विरोध करने पर उनका अपनी माता के साथ विवाद चलने व इस सम्बन्ध में उनका न्यायालय में भी वाद के लम्बित होने तथा उक्त विवाद के चलते उक्त सभी व्यक्तियों द्वारा उनके पति की हत्या कराये जाने का शक  होने के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली डालनवाला पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा दिये गये निर्देशों पर तत्काल अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, साथ ही सम्पूर्ण जनपद में पुलिस द्वारा  लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही सीसीटीवी कैमरो व सर्विलांस के माध्यम से भी घटना में शामिल अभियुक्तों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है।