breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन 


देहरादून। श्री दिगम्बर जैन पंचायती मन्दिर एवं जैन भवन देहरादून एवं मेदान्ता गुरूग्राम के सहयोग से निःशुल्क हेल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन जैन धर्मशाला में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलंकर सभी डॉक्टर का सम्मान करने के पश्चात कैंप प्रारंभ किया गया, जिसमें कार्डियोलॉजी एवं सामान्य स्वास्थ्य से सम्बन्धित जाँच निःशुल्क की गई। जिसमें कार्डियोलॉजी एंड जनरल फिजिशियन में डॉक्टर परामर्श डॉक्टर एसके तनेजा (कार्डियोलॉजिस्ट) डॉ मयंक सिंह (फिजिशियन) अमित भगत, राजेंद्र चमोली ( मैनेजर,मार्केटिंग) टीना, आरती (नर्सिंग), विशाल (बीएमडी टेक्नीशियन), सचिन (पीएफटी टेक्नीशियन) ने अपनी निशुल्क सेवाएं दी। कैंप में बीपी, रैंडम ब्लड शुगर, बीएमआई, पीएफटी, बीएमडी, ईसीजी एवं सामान्य चेकअप किए गए। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु जैन ने बताया कि यह कैंप 12 फरवरी तक संचालित रहेगा। जिसमें सभी अपने निशुल्क चेकअप और परामर्श ले सकते हैं। 
इस अवसर पर प्रधान सुनील जैन ने कहा कि निशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाने का हमारा एक ही उद्देश्य है आज की व्यस्त दिनचर्या में जहां व्यक्ति अपने दैनिक क्रियाकलापों में इतना बिजी है कि वह अपनी तरफ ज्यादा रहा ध्यान नहीं दे पाता है और कई कारण ऐसे भी होते हैं जहां पर कुछ जांच महंगी होने के कारण अनदेखा भी करता है। इसी को मद्देनज़र रखते हुए जन-जन के स्वास्थ्य लाभ पहुंचे यह कैंप निशुल्क का आयोजित किया गया, ताकि हर किसी को इसका लाभ पहुंच सके। साथ ही हमारे महावीर भगवान का यह संदेश भी है कि जियो और जीने दो तो इसमें अपना  स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए हम दूसरे के स्वास्थ्य का भी चिंता करें यही जियो और जीने दो की सार्थकता होगी। शिविर में 70 लोगों की निशुल्क जांच की गई। इस अवसर पर प्रधान सुनील जैन, राजेश जैन महामंत्री जैन समाज, राजीव जैन कोषाध्यक्ष, प्रवीण जैन उप प्रधान, विनोद जैन,अनुज जैन, पंकज जैन, मुनेन्द्र जैन, धर्मेन्द्र जैन, विशद जैन, सतीश जैन, संजय, जिनेन्द्र जैन आदि मौजूद रहे।