breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

सेवा समर्पण कार्यक्रम के रूप में मनायी गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 

देहरादून। आज भाजपा महानगर कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि को सेवा समर्पण कार्यक्रम के रूप में मनाया गया।कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के द्वारा निर्देशित मार्ग पर चल रही है। पंडित जी ने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया। 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री कुंदन परिहार के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं से कहा कि वे महान चिंतक दार्शनिक व राष्ट्रवादी विचारधारा के व्यक्ति थे। जिन्होंने अंतोदय का विषय देकर समाज को समानता के रूप में लाने का काम किया। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतोदय के विषय को लेकर देश में समानता के भाव को आगे बढ़ा रहे हैं। उनका कहना था कि समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति का विकास उतना ही जरूरी है, जितना देश को विकसित बनाने के लिए जरूरी है। इस विषय को लेकर मोदी जी लगातार काम कर रहे हैं। मोदी जी के द्वारा प्रधानमंत्री आवास के द्वारा करोड़ों लोगों को छत देने का काम किया साथ ही स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत शौचालय देकर माता बहनों के सम्मान में एक नई पहल के साथ देश को आगे बढ़ाया और जहां एक और गरीब व्यक्ति के लिए बीमारी के समय की स्वास्थ्य की चिंता करते हुए आयुष्मान कार्ड देकर 5 लाख तक का मुफ्त इलाज देने का काम किया। जिससे आज समाज एवं समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को ही विकास का वास्तविक मापदंड है। आज के दिन पंडित दीनदयाल को अगर सच्ची श्रद्धांजलि देने का काम किया है तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है साथ ही हम जैसे कार्यकर्ता भी लगातार उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलकर संगठन को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। 
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में ज्योति प्रसाद गैरोला के द्वारा पंडित दीनदयाल को पुण्यतिथि पर नमन करते हुए कहा कि पंडित जी का समग्र जीवन देश को समर्पित रहा है उन्होंने एकात्मक मानववाद जैसे मंत्र देकर समाज को एक माला में पिरोने का काम किया। आज भी सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक नीतियों के लिए एक समग्र एवं संतुलित मार्गदर्शन प्रदान करता है। यह विचारधारा केवल किसी एक वर्ग या व्यक्ति के हित तक सीमित न होकर समाज, राष्ट्र और मानवता के समग्र कल्याण पर केंद्रित है। 
कार्यक्रम में राजपुर विधानसभा के विधायक खजान दास ने भी पंडित जी की पुण्यतिथि पर नमन करते हुए कहा कि समाज आज उनके विचारों से प्रभावित होकर आगे बढ़ रहा है देश के प्रधानमंत्री पंडित जी की कार्यशैली के आधार पर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कटिबंध है। 
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, दर्जाधारी मंत्री मधु भट्ट, भगवत प्रसाद मकवाना, महानगर उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लों, सुनील शर्मा, ओम कक्कड़, राजेश कंबोज, संध्या थापा, महानगर महामंत्री विजेंद्र थपलियाल, महानगर मंत्री मोहित शर्मा, जगदीश सेमवाल, विनोद शर्मा, मोतीराम, अशोक वर्मा, हरीश नारंग, आशीष नागराथ, प्रदीप कुमार, आशीष शर्मा, सुमित पांडे, शशिकांत, यासमीन आलम, सुमन, सुषमा कुकरेती, रंजीत सेमवाल, पवन, राहुल पवार, सौरभ शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।