breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

तिब्बती मार्केट हत्याकांड:पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने आला पुलिस अधिकारियों की ली बैठक,संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के दिए कड़े निर्देश

 तिब्बती मार्केट हत्याकांड:पुलिस महानिरीक्षक राजीव स्वरूप ने आला पुलिस अधिकारियों की ली बैठक,संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के दिए कड़े निर्देश 
संपादक/जितेंद्र नैय्यर 

देहरादून।पुलिस महानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र राजीव स्वरूप ने बुधवार को जनपद देहरादून के थाना डालनवाला क्षेत्रान्तर्गत हुई गोलीकाण्ड की घटना को लेकर घटनास्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल की परिस्थितियों, उपलब्ध भौतिक एवं तकनीकी साक्ष्यों और अब तक की गई पुलिस कार्रवाई की गहन समीक्षा की। 

पुलिस महानिरीक्षक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को निर्देश दिए कि घटना में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र पहचान कर विशेष टीमों का गठन किया जाए। अपराधियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस रणनीति तैयार की जाए। परिक्षेत्रीय कार्यालय में जिले के समस्त क्षेत्राधिकारियों (सीओ) के साथ गोष्ठी में आईजी ने हाल के दिनों में घटित आपराधिक घटनाओं की समीक्षा करते हुए सभी मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

पुलिस महानिरीक्षक ने सभी क्षेत्राधिकारियों से संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए नियमित चेकिंग अभियान चलाने, आपसी रंजिश, भूमि विवाद अथवा अन्य संवेदनशील मामलों में समय रहते निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आईजी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में गंभीर आपराधिक घटनाओं की पुनरावृत्ति होने पर संबंधित थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी के साथ-साथ संबंधित क्षेत्राधिकारी की जवाबदेही भी निर्धारित की जाएगी।