breaking news
  • * आखिरकार मान गए ऊर्जा कर्मी, समाधान का आश्वासन.
  • * सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर.
  • * कोरोना संक्रमण में कमी को देखते हुए सरकारी कार्यालय शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ खोलने के निर्देश.
  • * Martyr Gate will be built in memory of martyr Devendra Prasad, who showed indomitable courage.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूजा-पाठ के बाद सरकारी आवास में शिफ्ट.
  • * मध्यरात्रि से यूपीसीएल, यूजेवीएनएल, पिटकुल में बेमियादी हड़ताल शुरू करने का एलान किया.
  • * IAS दीपक रावत ने संभाला ऊर्जा निगम और पिटकुल के प्रबंध निदेशक का पदभार.
  • * समाजवादी पार्टी ने दून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया.
  • * आइएएस दीपक रावत ने छह दिन बीतने पर भी ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक का पदभार नहीं संभाला.
kotha

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान के तहत प्रदेशभर में प्रभावी क्रियान्वयन 

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान निरंतर सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। आमजन तक शासन की योजनाओं और सेवाओं को सीधे पहुँचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत प्रदेशभर में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, जिनमें नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। आज आयोजित शिविरों के अंतर्गत प्रदेश में कुल 10 कैम्प लगाए गए, जिनमें 5,799 व्यक्तियों ने प्रतिभाग कर विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया। यह दर्शाता है कि सरकार की जन-केंद्रित नीतियों के प्रति आमजन का विश्वास निरंतर बढ़ रहा है। अभियान की अब तक की अवधि में प्रदेशभर में कुल 614 कैम्पों का सफल आयोजन किया जा चुका है। इन कैम्पों के माध्यम से अब तक 4,80,084 नागरिकों ने सीधे तौर पर लाभ प्राप्त किया है। यह आंकड़े स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रशासन को जनता के द्वार तक पहुँचाने के अपने संकल्प को प्रभावी रूप से साकार कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक कैम्प में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। धामी सरकार द्वारा शुरू किया गया यह अभिनव अभियान प्रदेश में सरल, सुलभ और संवेदनशील प्रशासन की स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह पहल राज्य में जनविश्वास को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सुशासन के मॉडल को और अधिक प्रभावी बना रही है।
प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को और अधिक व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा।